फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drains littered with dirt are denying the reality of the claims of cleanliness

सफाई के दावों की हकीकत झुठला रहे गंदगी से अटे नाले

Sat, 19 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Drains littered with dirt are denying the reality of the claims of cleanliness
बेहट में मशीन से नाले की सफाई करते नगर पंचायत के कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। नगर पंचायत बेहट में नालों की सफाई के दावों को हकीकत झुठला रही है। नाले घास और गंदगी से अटे है, हालांकि सफाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बेहट नगर पंचायत में तीन बड़े और 12 छोटे नाले हैं। इन सभी छोटे नालों को इन्हीं तीनों बड़े नालों में मिलाकर पूरे नगर के पानी की निकासी दयालपुर रोड पर वन विभाग के जंगल में और कादरपुर रोड पर की गई है। पिछले एक महीने से नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मानें तो नालों की सफाई कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सच्चाई यह है कि बड़े तीनों नालों की सफाई हो चुकी है और छोटे नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। यह बात अलग है कि बेहट कस्बे में जल भराव की समस्या नहीं होती। क्योंकि चौतरफा ढलान होने के चलते पानी तेजी से आबादी से बाहर निकल जाता है।
नालों की स्थिति
1. शहरी दरवाजा चौक, तुंतो वाला चौक से चर्च तक।
2. डॉ. अफजाल, दयालपुर रोड से हाफिज शकूर तक
3. थाना बेहट से इंदिरा कॉलोनी पुलिया तक
4. मोहल्ला गाड़ान में मियां शेरों के घर तक।
5. मोहल्ला खालसा में नलकूप नंबर-2, शिव मंदिर से गड़रियों की पुलिया तक।
6. चकरौता रोड पुलिया, जनता इंटर कॉलेज, श्मशान घाट से इंदिरा कॉलोनी तक।
7. चर्च पुलिया से वन निगम की डिपो तक। लोनिवि रोड पर चर्च पुलिया तक।
8. इंदिरा कॉलोनी तालाब, दयालपुर रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुलिया तक।
बरसात का पानी सड़कों से होकर बहेगा
पूर्व सभासद सत्यप्रकाश रोहिला का कहना है, शिव मंदिर से होते गाड़ान और माजरी मोहल्ले की तरफ निकाले गए नाले की सफाई नहीं की गई, जबकि बरसात शुरू हो चुकी है। ऐसे में बरसात का पानी सड़कों से होकर बहेगा।
विज्ञापन

नालों की सफाई में मात्र औपचारिकता पूरी की
बेहट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी का कहना है कि नालों की सफाई में मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र में कहीं कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला सफाई में संतोषजनक कार्य नहीं किया
नगर निवासी पूर्व सभासद अवनीश अग्रवाल का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की तरफ से शहरी क्षेत्र में नाला सफाई में संतोषजनक कार्य नहीं किया गया है। केवल खानापूर्ति की गई है। कई नाले अभी भी गंदगी से अटे पड़े हैं।
लगभग सभी नालों की सफाई करा दी गई है। एक दो नाले बचे हैं, इनकी सफाई का कार्य चल रहा है। नालों की सफाई के लिए मशीन के अलावा 12 सफाईकर्मियों की अलग से टीम बनाई है, जो केवल नालों की सफाई का कार्य ही देखती है। जहां मशीन से सफाई नहीं हो सकती, वहां कर्मचारियों से सफाई कराई गई है।
- वीरज कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बेहट
नालों की सफाई के लिए अलग से बजट की व्यवस्था नहीं है। नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। सभी नालों की तली तक सफाई कराई जा रही। वैसे तो नालों की सफाई के लिए अलग से सफाईकर्मियों की टीम बनाई गई है, जो केवल नालों की सफाई का कार्य ही देखती है। इससे पहले भी एक बार सफाई कराई भी जा चुकी है।

- अब्दुल रहमान, अध्यक्ष नगर पंचायत बेहट

संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी

संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी- फोटो : SAHARANPUR

सत्यप्रकाश रोहिला

सत्यप्रकाश रोहिला- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में नगर पंचायत की पेयजल परियोजना के पास गंदगी से अटा नाला

बेहट में नगर पंचायत की पेयजल परियोजना के पास गंदगी से अटा नाला- फोटो : SAHARANPUR

अवनीश अग्रवाल

अवनीश अग्रवाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed