फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Virendra Azam's short stories to be taught in Mangalore University

मंगलुरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएंगी डॉ. वीरेंद्र आजम की लघु कथाएं

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dr. Virendra Azam's short stories to be taught in Mangalore University
मैंगलोर विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएंगी डॉ. वीरेंद्र आजम की लघुकथाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम की लघुकथाएं कर्नाटक के मैंगलोर विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाएंगी। विश्वविद्यालय ने बीसीए के पाठ्यक्रम में लघुकथा संचयन ‘लघुकथा कौस्तुभ’ नामक पुस्तक को शामिल किया।

राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित पुस्तक का संपादन वरिष्ठ कथाकार बलराम ने किया। देश की सर्वोच्च साहित्यक संस्था साहित्य अकादमी के संपादक एवं वरिष्ठ कथाकार बलराम ने डॉ. वीरेंद्र आजम को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। ‘लघुकथा कौस्तुभ’ में डॉ. वीरेंद्र आजम की लघुकथाएं देश के प्रख्यात साहित्यकारों भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद, माखन लाल चतुर्वेदी, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर, पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, माधवराव सप्रे, राजेंद्र यादव, रामवृक्ष बेनीपुरी व बलराम आदि वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ पढ़ाई जाएंगी। पुस्तक में देश के 20 साहित्यकारों की 96 लघुकथाएं शामिल हैं। ‘लघुकथा कौस्तुभ’ संचयन में डॉ. वीरेंद्र आजम की तीन लघुकथाएं ममता, धैर्य और संतोष तथा फूल को शामिल किया है। कथाकार बलराम के मुताबिक इसके अलावा डॉ. वीरेंद्र आजम की पांच लघुकथाएं भारत कथा कोष में भी शामिल की हैं। कोष में 25 भाषाओं की लघुकथाएं शामिल रहेंगी। वीरेंद्र आजम की लघुकथाएं कोष के उत्तर प्रदेश खंड में रखी हैं। डॉ. वीरेंद्र आजम सहारनपुर से प्रकाशित हिंदी साहित्य की त्रैमासिक पत्रिका के संपादक हैं और व्यंग्य, समीक्षा, कविता, कहानी, बाल गीत आदि लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed