फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Parvez has been under suspicion before and has moved three houses.

Saharanpur News: पहले भी शक के दायरे में आया डॉ. परवेज, बदले तीन मकान

Sat, 15 Nov 2025 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Parvez has been under suspicion before and has moved three houses.
सहारनपुर। दिल्ली धमाके के बाद डॉ. परवेज सईद अंसारी पर भी शक गहराता जा रहा है। उसने सहारनपुर में रहते हुए तीन मकान बदल डाले थे। पार्टी और शादी विवाह में जाने से बचता था। कई साल यहां रहकर प्रैक्टिस की, लेकिन किसी को भी भनक तक नहीं लगने दी है। डॉ. परवेज सईद अंसारी, जो डॉ. शाहीन का भाई है।
विज्ञापन

सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और दिल्ली धमाके के बाद नए मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। डॉ. शाहीन का भाई डॉ. परवेज सईद अंसारी वर्ष 2021 से 2022 तक सहारनपुर की नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी, टीचर कॉलोनी और होमगार्ड वाली गली में रहा था। उसे यहां मकान परवेज खान नामक व्यक्ति ने दिलाया था।
विज्ञापन

वह टीचर कॉलोनी में पूर्व पार्षद शाहवेज की बहन के मकान में भी रहा। इसके बाद नमक मिल अब्दुल्ला कॉलोनी में डॉ. साबिर के मकान में कई महीने तक रहा।
डॉ. परवेज का देहरादून चौक पर क्लीनिक था। उसकी पत्नी डॉ. समीना त्वचा रोग विशेषज्ञ है। एक बच्चा है। उसके किसी महिला से संबंध थे। इसे लेकर कई बार पत्नी से मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि अब पत्नी उससे अलग रहती है। पूर्व पार्षद शाहवेज ने बताया कि डॉ. परवेज का पत्नी से विवाद रहता था। उसकी पत्नी के पिता यहां आए थे। कई बार पति-पत्नी के बीच बात कराई गई। डॉ. परवेज का व्यवहार ठीक था, लेकिन वह पार्टी और शादी में जाने से बचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed