फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Mohan Singh won the post of Secretary, Pankaj became Joint Secretary

सचिव पद पर डॉ. मोहन सिंह जीते, पंकज बने संयुक्त सचिव

Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mohan Singh won the post of Secretary, Pankaj became Joint Secretary
- सहारनपुर क्लब के विजेता पदाधिकारी समर्थकों सहित खुशी मनाते हुए - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रतिष्ठापूर्ण सहारनपुर क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। सुबह से शाम पांच बजे तक चले मतदान में 591 वोट डाले गए। सचिव, संयुक्त सचिव और सदस्यों के दो पदों पर चुनाव के लिए रात साढ़े नौ बजे मतगणना संपन्न हुई। सचिव पद पर विजन ग्रुप के डॉ. मोहन सिंह विजयी रहे, जबकि संयुक्त सचिव पद पर सीधे मुकाबले में प्रोग्रेसिव ग्रुप के पंकज बंसल ने 358 वोट हासिल कर विजन ग्रुप के कर्नल संजय मिड्डा को 139 वोटों से हरा दिया।
विज्ञापन

इस क्लब में सहारनपुर के व्यापारी, कारोबारी, चिकित्सक आदि प्रतिष्ठित लोग हिस्सा लेते हैं, जिनके पास इसकी सदस्यता है। इसके पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं। सचिव, संयुक्त सचिव और सदस्यों के दो पद के लिए यह त्रैवार्षिक चुनाव हुआ। कई दिन से चुनाव को लेकर सरगर्मी चलती रही और बुधवार को मतदान हुआ। चुनाव में सचिव पद पर तीन, संयुक्त सचिव पद पर दो और सदस्यों के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। डीएम कैंप कार्यालय रोड स्थित सहारनपुर क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे चुनाव अधिकारी एसडीएम अनिल कुमार सिंह की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। बैलेट पेपर से वोट डाले गए। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग सहित तमाम सदस्य मतदान करने पहुंचे। वहीं, प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए मतदाताओं से अपील करते नजर आए। सायं पांच बजे तक मतदान चला। फिर छह बजे से मतगणना शुरू हुई। रात आठ बजे के बाद नतीजे आने शुरू हुए। सबसे पहले सदस्यों के दोनों पदों पर नतीजा घोषित हुए। उसमें प्रोग्रेसिव ग्रुप से जोधवीर सिंह और कंवलजीत सिंह विजयी रहे। इसके बाद संयुक्त सचिव पद का नतीजा आया। उसमें भी प्रोग्रेसिव ग्रुप के पंकज बंसल विजयी रहे, जबकि सचिव पद पर विजन ग्रुप के डॉ. मोहन सिंह जीते हैं।
विज्ञापन

646 ने ले रखी है क्लब की सदस्यता
सहारनपुर क्लब की सदस्यता 646 लोगों ने ली हुई है। इनमें से किन्हीं कारण से 14 लोगों के बकाया जमा नहीं होने के कारण मतदाता सूची में 632 लोग शामिल रहे। इनमें से 591 ने ही मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रही तैनात
मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, उसके लिए अधिकारियों ने सहारनपुर क्लब पर पुलिस तैनात रखी। तीन उपनिरीक्षकों के अलावा 15 से ज्यादा कांस्टेबल यहां तैनात रहे।
सचिव पद
नाम ---------------------- प्राप्त वोट
डॉ. मोहन सिंह ------------ 296
हेमंत जोशी --------------- 273
आलोक कुमार अग्रवाल --11
संयुक्त सचिव
पंकज बंसल -------------- 358
कर्नल संजय मिड्डा ------ 219
------ सदस्य पद
जोधवीर सिंह ------------ 344
कंवलजीत सिंह --------- 298
माईदयाल सिंह --------- 265
वरुण चोपड़ा ------------- 106
अनुराग माहेश्वरी -------- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed