फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Mahesh Chandra becomes president of UP Nursing Home Association

Saharanpur News: यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डॉ. महेश चंद्रा

Fri, 29 Sep 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahesh Chandra becomes president of UP Nursing Home Association
यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के वा​र्षिक चुनाव के दौरान चिकित्सक
सहारनपुर। देहरादून रोड स्थित एक होटल के सभागार में यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें डॉ. महेश चंद्रा अध्यक्ष, डॉ. रवि ठक्कर सचिव और डॉ. सीएम कमाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

वार्षिक चुनाव डॉ. संदीप गर्ग की अध्यक्षता में कराया गया। डॉ. रजनीश दहूजा और डॉ. मोहन पांडे ने चुनाव प्रक्रिया कराई। चुनाव में सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। इस वर्ष के अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्रा को चुना गया। डॉ. रवि ठक्कर सचिव, डॉ. सीएम कमाल कोषाध्यक्ष, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. नूतन उपाध्याय और डॉ. शशिकांत सैनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा आगामी वर्ष के लिए डॉ. प्रवीण शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. मनदीप सिंह, डॉ. अवनीश सिंघल, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. उपशम गोयल, डॉ. संदीप सिंघल, डॉ. महेश गोयल, डॉ. रिक्की चौधरी, डॉ. रौबी गुप्ता, डॉ. प्रशांत खन्ना आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed