{"_id":"68d58d94e51fcd56e10871e4","slug":"dr-ashwani-of-saharanpur-is-among-the-top-two-percent-scientists-in-the-world-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-159511-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में सहारनपुर के डॉ. अश्वनी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों में सहारनपुर के डॉ. अश्वनी शामिल
Fri, 26 Sep 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:54 AM IST
सार
सहारनपुर के गांव सालियर निवासी प्रो. डॉ. अश्वनी कुमार छोक्कर को दुनिया के शीर्ष दो फीसदी प्रभावशाली वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शोध और शैक्षणिक योगदान का परिणाम है। उनकी सफलता से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और एल्सेवियर ने दुनिया के शीर्ष दो फीसदी प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। खुशी की बात यह है कि इनमें सहारनपुर के गांव सालियर निवासी प्रो. डॉ. अश्वनी कुमार छोक्कर भी शामिल हैं। अश्वनी की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।
अश्वनी एनसीईआरटी के भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान में भौतिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शोध कार्य, शैक्षणिक योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रकाशनों का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय अतर सिंह के आशीर्वाद, पिता महीपाल सिंह और चाचा राजकुमार चौधरी (जिलाध्यक्ष, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन) से मिले मार्गदर्शन को दिया है।
राजकुमार चौधरी ने बताया कि डॉ. अश्वनी कुमार पढ़ाई में होनहार होने के साथ ही संस्कारी भी रहा है, जिसने हमेशा बड़ों की बात को माना और लक्ष्य साधकर मेहनत के साथ आगे बढ़े। उन्होंने बताया कि अश्वनी की सफलता न केवल गांव सालियर के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह पूरे जनपदवासियों के लिए सुखद अहसास कराने वाली है। अश्वनी के भाई सौरव छोक्कर व गौरव छोक्कर तथा पत्नी रजनी चौधरी भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर आगे बढ़ रहे हैं।