फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dozen two wheelers damaged due to waterlogging on the road

सड़क पर जलभराव से दर्जन भर दुपहिया खराब, बैंक की वायरिंग फुंकी

Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dozen two wheelers damaged due to waterlogging on the road
सरसावा में जल भराव के बाद खस्ताहाल हुई सड़क - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। भारी बारिश से अंबाला रोड पर जलभराव हो गया। जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा स्कूटर और बाइकें खराब हो गईं, जबकि शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक में पानी भरने से वहां की वायरिंग फुंक गई और एटीएम मशीन भी पानी में डूबने के कारण खराब हो गईं। सोमवार को दिन भर बैंक में लेनदेन नहीं हुआ तथा रिपेयरिंग का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को जिस समय भारी बरसात के बाद अंबाला रोड पर हर बार की तरह तालाब बन गया तो उसमें तीन बाइकें तो डूब गईं साथ ही इस दौरान जलभराव की चपेट में आए करीब एक दर्जन स्कूटी तथा बाइकों के इंजन में भी पानी भर गया। सोमवार को जब वाहन स्वामी सर्विस सेंटर पर पहुंचे तो पता लगा कि प्रत्येक वाहन में तीन से चार हजार रुपये का खर्च आएगा। मैकेनिक विजय कुमार, रमन, नितिन, विनोद, शीशपाल, मरगूब, अतीक आदि ने बताया कि चाहे बाइक हो अथवा स्कूटी इंजन में पानी भरने के उपरांत पूरा इंजन खोलकर सफाई करनी पड़ती है। ऐसे में कुछ सामान भी बदलना पड़ता है जिससे प्रत्येक वाहन में करीब 3 से 4 हजार रुपये का खर्चा हो जाता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक की सरसावा शाखा को हुआ। जहां पानी घुस गया और सारी अंडरग्राउंड वायरिंग फुंक गई। इसके चलते बैंक की सारे तकनीकी सिस्टम ठप हो गए। बैंक में रखी एटीएम मशीन भी पानी घुसने के कारण बंद हो गई। शाखा प्रबंधक मयंक सिंघल ने बताया कि नुकसान की भरपाई के लिए वे नगर पालिका को नोटिस देंगे। वहीं बरसात के उपरांत पानी भरने के बाद सड़क खस्ताहाल हो गई। इसका तारकोल गायब हो गाय है तथा नीचे की बजरी चमक रही है। इस पर चलते वक्त दुपहिया वाहन चालकों को हादसे का डर बना है। उधर, नगरपालिका ईओ भूपराम वर्मा का कहना है कि वे समस्या के समाधान का प्रयास करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed