फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Domination of Saharanpur in senior category and Meerut division in junior category

Saharanpur News: सीनियर वर्ग में सहारनपुर और जूनियर वर्ग में मेरठ मंडल का दबदबा

Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Domination of Saharanpur in senior category and Meerut division in junior category
सीनियर वर्ग में सहारनपुर और जूनियर वर्ग में मेरठ मंडल का दबदबा
विज्ञापन

सहारनपुर। चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित 66 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलग-अलग भार वर्गों की बालिकाओं के बीच मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग में सहारनपुर मंडल और जूनियर वर्ग में मेरठ मंडल की खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
सीनियर बालिकाओं के 36 किलोग्राम भार में सहारनपुर मंडल की सायरा बानो पहले, आगरा मंडल की प्राची दूसरे और अलीगढ़ मंडल की कोमल व मेरठ मंडल की मानसी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 40 किलोग्राम भार में मेरठ मंडल की खुशी मावी ने पहला, सहारनपुर मंडल की मुस्कान ने दूसरा और वाराणसी मंडल की स्नेहा व काकुल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 44 किलोग्राम भार में सहारनपुर मंडल की रितिका पहले, वाराणसी मंडल की मुस्कान दूसरे तथा प्रयागराज मंडल की परी शर्मा और आगरा मंडल की रीतु संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 52 किलोग्राम भार में सहारनपुर मंडल की विभा सैनी ने पहला, मेरठ मंडल की सोनिया ने दूसरा और वाराणसी मंडल की अदिति और फैजाबाद मंडल की कुसुम तीसरे स्थान पर रहीं। 57 किलोग्राम भार में वाराणसी मंडल की पूजा पहले, सहारनपुर मंडी की रिया प्रजापति दूसरे तथा प्रयागराज मंडल की ज्योति व आगरा मंडल की नर्गिस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 63 किलोग्राम भार में सहारनपुर मंडल की भारती ने पहला, अलीगढ़ मंडल की इशरत ने दूसरा तथा आगरा मंडल की मोहिनी व वाराणसी मंडल की श्रद्धा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किलोग्राम भार में सहारनपुर मंडल की काजल पहले, आगरा मंडल की नेहा दूसरे तथा मुरादाबाद मंडल की नंदिनी व बरेली मंडल की रोशनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 70 किलोग्राम से अधिक भार में सहारनपुर मंडल की आयशा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर बालिकाओं के 36 किलोग्राम भार में वाराणसी मंडल की मुस्कान पहले, गोरखपुर मंडल की सौंदर्य श्रीवास्तव दूसरे तथा प्रयागराज मंडल की जीनत बानो व मेरठ मंडल की वृतिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 40 किलोग्राम भार में मेरठ मंडल की बबली ने पहला, वाराणसी मंडल की वैष्णवी ने दूसरा तथा प्रयागराज मंडल की चांदनी और आगरा मंडल की पूनम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 44 किलोग्राम भार में मेरठ मंडल की शिवांगी पहले, गोरखपुर की अनुराधा दूसरे तथा प्रयागराज मंडल की शैली व लखनऊ मंडल की शिवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 52 किलोग्राम भार में मेरठ मंडल की अंशिका ने पहला और सहारनपुर मंडल की मुस्कान ने दूसरा स्थान पाया। 57 किलोग्राम भार में गोरखपुर मंडल की शिखा पहले, मेरठ मंडल की शबाना दूसरे तथा सहारनपुर मंडल की प्रियांशी व आगरा मंडल की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed