फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Domestic worker accused of stealing jewelry worth lakhs.

Saharanpur News: घर में काम करने वाली महिला पर लाखों के जेवर चोरी करने का आरोप

Sun, 10 May 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Domestic worker accused of stealing jewelry worth lakhs.
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में पुष्पांजलि विहार निवासी एक महिला ने घर में काम करने वाली महिला पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने दपंती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जनता रोड पुष्पांजलि विहार चंचल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि पत्नी नीलू चार मई को अपने मौसेरे भाई के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिजनौर गई थीं। घर पर उनकी बेटी एंजल और बेटा मौजूद थे। घर की सफाई के लिए उन्होंने रिहाना नाम की महिला को काम पर रखा हुआ था, जो वेलकम कॉलोनी, भोपाल नगर में किराए पर रहती है। आरोप है कि चार मई को बेटा घर से बाहर चला गया, जबकि बेटी कमरे में सो रही थी। इसी दौरान रिहाना ने अपने पति को फोन कर घर की स्थिति की जानकारी दी। आरोप लगाया गया कि महिला को घर की अलमारी और बक्से की चाबी की जानकारी थी। स्टोर में रखे बक्से और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। इस मामले में पुलिस ने रिहाना व उसके पति रिहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed