फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs became ferocious in the heat, bit 963 people in eight days

Saharanpur News: गर्मी में खुंखार हुए कुत्ते, आठ दिन में 963 लोगों को काटा

Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Dogs became ferocious in the heat, bit 963 people in eight days
सहारनपुर। तापमान बढ़ने का असर कुत्तों पर भी होने लगा है। हिंसक होकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। आठ दिन में 963 लोगों को कुत्तों ने काटा है। जिला अस्पताल में ही रोजाना 100 से अधिक मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर कुत्ते घूमते रहते हैं। यह कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला बोल देते हैं और उन्हें घायल कर देते हैं। रात के समय इन कुत्तों का आतंक और बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से कुत्तों का व्यवहार हिंसक हो रहा है, इसलिए कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। कुत्ते के काटने पर रेबीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कुत्ते के काटने पर एआरवी अवश्य लगवाना चाहिए। इस समय जिले का तापमान 44 डिग्री के आसपास चल रहा है। शिवाजी नगर निवासी अक्षय कुमार को काॅलोनी में घूम रहे कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा दो बच्चों को भी कुत्तों ने शिकार बनाया।
विज्ञापन

-- किस दिन कितनों को लगी एआरवी
22 मई - 109
23 मई - 75
24 मई - 144
25 मई - 112
27 मई - 197
28 मई - 121
29 मई - 82
30 मई - 121
-------
-- कुत्ते काटने पर क्या करें
- कुत्ता काटने के बाद साबुन से नल के नीचे दस से 15 मिनट तक घाव को धोएं।
- कुत्ता काटने वाले जख्म पर मिर्च नहीं लगाएं। चिकित्सक को दिखाएं।
- कुत्तों से बचकर रहें, बच्चों को उनके नजदीक नहीं जाने दें।
- टिटनेस और एआरवी भी लगवाएं।
-- वर्जन

गर्मी बढ़ने के साथ कुत्तों में चिड़चिड़ापन होता है। आवारा कुत्तों को भी ठंडक की जरूरत होती है, लेकिन इनको ठंडक नहीं मिल पाती है। ऐसे में कुत्ते पागल भी हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। - एमपी सिंह गौड़, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed