फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor positive of District Women's Hospital, stirred up

जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर पॉजिटिव, हड़कंप मचा

Fri, 24 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Doctor positive of District Women's Hospital, stirred up
सहारनपुर। एसबीडी जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। खास बात यह है कि करीब पांच दिन पहले की गई जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। तब से लगातार ओपीडी कर रही थीं, साथ ही वार्ड में भी राउंड ले रही थीं। ऐसे में हड़कंप की स्थिति है। ओपीडी और वार्ड को सैनिटाइज करने के साथ ही 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले बेहट रोड निवासी एक गर्भवती की रिपोर्ट डिलीवरी के बाद पॉजिटिव आई थी। महिला ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद विभाग ने संपर्क में आए डॉक्टरों और स्टाफ की जांच कराई थी। अधिकारियों का दावा था कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मगर उक्त महिला ही को खून चढ़ाने वाली महिला चिकित्सक की ट्रूनेट मशीन से शुक्रवार को जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकली। चूंकि वह संपर्क में आने के बाद से ओपीडी कर रही थीं और प्रसूताओं व नवजात बच्चों को बेड पर जाकर देख रही थीं। ऐसे में स्टाफ और प्रसूताएं डरी हुई हैं। विभाग ने अस्पताल के दो हिस्सों को सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे के लिए सील किया है।
विज्ञापन

एक गर्भवती भी पॉजिटिव निकली
महिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर लाई गई गर्भवती महिला की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। महिला शहर से सटे हबीबगढ़ की बताई गई है। ऐसे में चिकित्सक और स्टाफ महिला के साथ सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह डॉक्टर उक्त महिला के संपर्क में आई थी, जिसका सप्ताह भर पहले रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। हमने तब जांच कराई थी, मगर नेेगेटिव निकली थी। अब दोबारा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक गर्भवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-- डॉ. अनीता जोशी, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed