फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor fined two lakhs for wrong operation

Saharanpur News: गलत ऑपरेशन करने पर चिकित्सक पर लगाया दो लाख का जुर्माना

Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Doctor fined two lakhs for wrong operation
-पीड़िता को इलाज पर हुए खर्च 1.64 लाख ब्याज सहित लौटाने के आदेश जारी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रभात वर्मा को चिकित्सीय लापरवाही का दोषी मानते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें पीड़िता को इलाज पर हुए खर्च 1.64 लाख भी ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया। वाद व्यय के रूप में पीड़िता को 10 हजार अतिरिक्त मिलेंगे।


मुजफ्फरनगर निवासी महिला मरीज के पित्त की थैली में पथरी थी। डॉक्टर ने लेजर गिरने से ऑपरेशन किया था। जो गलत हो गया था जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई थी। महिला ने कहीं अन्य डॉक्टर के पास उपचार कराया था। महिला के ठीक होने पर पीड़ित पक्ष ने सहारनपुर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने अपना पक्ष रखते हुए महिला मरीज पर झूठा आरोप लगाकर पैसा रखने का आरोप लगाया था। आयोग ने इसे उचित नहीं माना और महिला के पक्ष में फैसला सुनाया। जिस पर आयोग अध्यक्ष ने डॉक्टर को दोषी मानते हुए जिम्मेदार ठहराया और दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed