{"_id":"200352e464c00f8babf59107e6203d4e","slug":"doctor-and-businessman-involved-in-parking-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग विवाद में डॉक्टर और कारोबारी उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग विवाद में डॉक्टर और कारोबारी उलझे
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सभासद के भाई और पड़ोसी चिकित्सक के बीच पार्किंग का विवाद थाने तक पहुंच गया। चिकित्सक ने पहले से ही कारोबारी के खिलाफ सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के रिपोर्ट भी थाना जनकपुरी में दर्ज करा रखी है। पुलिस ने कारोबारी को थाने पर बैठा लिया मगर बाद में सपा नेता के वहां पहुंच जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
थाना जनकपुरी के निकट बाजोरिया मार्ग पर एक चिकित्सक का क्लीनिक और अलग से पार्किंग स्थल है। जबकि दोनों इमारतों के बीच एक पूर्व सभासद के भाई का आवास और बिल्डिंग में ही उसकी कॉस्मेटिक व जनरल मर्चेंट के सामान की दुकान है। दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से वाहनों की पार्किंग को लेकर तनातनी चली आ रही है।
इसी मामले में चिकित्सक ने करीब 10 दिन पूर्व कारोबारी के खिलाफ उसकी बिल्डिंग पर लगा सीसी कैमरा रात के समय चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना जनकपुरी में कारोबारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात इसी विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
मामले में एक पक्ष से कारोबारी तो दूसरी ओर से चिकित्सक जमा हो गए। इसी बीच, सपा नेता शाजान मसूद भी थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई है। आगे कोई दिक्कत आई तो कार्रवाई की जाएगी।