फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doctor and businessman involved in parking dispute

पार्किंग विवाद में डॉक्टर और कारोबारी उलझे

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Doctor and businessman involved in parking dispute
पूर्व सभासद के भाई और पड़ोसी चिकित्सक के बीच पार्किंग का विवाद थाने तक पहुंच गया। चिकित्सक ने पहले से ही कारोबारी के खिलाफ सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के रिपोर्ट भी थाना जनकपुरी में दर्ज करा रखी है। पुलिस ने कारोबारी को थाने पर बैठा लिया मगर बाद में सपा नेता के वहां पहुंच जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी के निकट बाजोरिया मार्ग पर एक चिकित्सक का क्लीनिक और अलग से पार्किंग स्थल है। जबकि दोनों इमारतों के बीच एक पूर्व सभासद के भाई का आवास और बिल्डिंग में ही उसकी कॉस्मेटिक व जनरल मर्चेंट के सामान की दुकान है। दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से वाहनों की पार्किंग को लेकर तनातनी चली आ रही है।
विज्ञापन


इसी मामले में चिकित्सक ने करीब 10 दिन पूर्व कारोबारी के खिलाफ  उसकी बिल्डिंग पर लगा सीसी कैमरा रात के समय चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना जनकपुरी में कारोबारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार देर रात इसी विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एक पक्ष से कारोबारी तो दूसरी ओर से चिकित्सक जमा हो गए। इसी बीच, सपा नेता शाजान मसूद भी थाने पहुंचे।  उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई है। आगे कोई दिक्कत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed