{"_id":"52f51a7ae3becef73ad1d058d098d14c","slug":"do-with-electoral-challenge-ig-crime-control-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी चुनौती के साथ कीजिए क्राइम कंट्रोलः आईजी जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी चुनौती के साथ कीजिए क्राइम कंट्रोलः आईजी जोन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में आईजी जोन सुजीत पांडेय ने पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए कि वे यहां देवबंद विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी चुनौती चुनौती के साथ ही क्राइम कंट्रोल के लिए भी पूरी तरह गंभीर रहें।
उन्होंने लूट, हत्या, डकैती के साथ ही साइबर अपराधों के अलावा सड़कों पर बढ़ते हादसों पर काबू करने के लिए टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे आईजी जोन सुजीत पांडेय यहां पहुंचकर पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अफसरों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि देवबंद उपचुनाव को देखते हुए सियासी गुटबाजी के साथ ही जातीय और सांप्रदायिक स्तर पर किसी तरह के विवादों की संभावनाओं को समाप्त किया जाए। चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप पुलिस विभाग अपने स्तर की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाए।
विज्ञापन
लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी के अलावा साइबर स्तर के बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने शातिर अपराधियों को जल्द चिह्नित करने, जनता में विश्वास बढ़ाने, सड़कों पर टीमों की गश्ती तेज करने को भी कहा। उन्होंने बड़ी वारदातों के मजबूत तथ्यों के साथ फालोअप पर जोर दिया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने जिले के आला पुलिस अफसरों से लेकर प्रमुख थानों के प्रभारियों के बारे में परिचय दिया। बैठक में एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एएसपी संतोष मिश्रा, एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।