फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Do not hesitate in treatment, follow the rules

इनसे सीखें... कोरोना को हराया

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not hesitate in treatment, follow the rules
सहारनपुर। संक्रमित होने के बाद कुछ लोग लापरवाही कर जाते हैं, चिकित्सक की सलाह को अनसुना कर देते हैं या फिर दवा लेने में लापरवाही बरतते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि संक्रमित होने के बाद नियमित उपचार और खानपान का ख्याल अति आवश्यक है। यह अनुभव उन लोगों का है, जिन्होंने नियमों का पालन करते हुए कोरोना को हराया है।
विज्ञापन

शहर के शिवाजीनगर निवासी अंकित गुप्ता प्राइवेट पब्लिशर है। वह अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संक्रमित हुए। इसके बाद खुद को होम आइसोलेशन में रखा। परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी और बेटी है। खुद को परिवार के लोगों से एकदम अलग रखा। खाना आदि कमरे के दरवाजे पर ही लिया। डाक्टर की सलाह पर दवाएं लीं और 15 दिन तक होम क्वारंटीन में रहे। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नारियल पानी, मल्टी विटामिन, विटामिन सी, जिंक आदि लेते रहे। दिन में दो बार भाप लेते थे।
विज्ञापन

अंकित का कहना है कि चिकित्सक ने जो दवाएं लिखीं, वह नियमित लेते रहे। साथ ही योग आदि भी किया। अंकित का कहना है कि यदि दवाएं सही तरीके से लें, सावधानी बरतें तो संक्रमित होने पर भी घर में रहकर कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है। जो लोग उपचार में लापरवाही बरतते हैं या एक दो दिन दवा लेकर फिर छोड़ देते हैं, उन्हें फिर से परेशानी होती है और अस्पताल तक जाना पड़ जाता है। अंकित ने बताया कि 15 दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद वह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। अब भी मास्क अनिवार्य रूप से पहनते हैं और किसी भी सामान को छूने के बाद हाथों को सैनिटाइज जरूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed