{"_id":"65bab336edd44894d206b5bf","slug":"dnb-team-will-come-preparations-start-in-womens-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-117430-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएनबी की टीम आएगी, महिला अस्पताल में तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएनबी की टीम आएगी, महिला अस्पताल में तैयारी शुरू
Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में जल्द ही डीएनबी (डिप्लोमैट ऑफ नेशनल बोर्ड) की टीम कोर्स को शुरू करने से तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचेगी। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम की रिपोर्ट के बाद ही महिला अस्पताल में डीएनबी कोर्स शुरू हो सकेगा। इससे एबीबीएस चिकित्सकों को भी विशेषज्ञ बनने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की भारी कमी है। हालात यह है कि सरकारी अस्पतालों में संविदा पर चिकित्सकों की भर्ती की जा रही। इसके बाद भी चिकित्सक नहीं मिल पा रहे हैं। शासन ने जिला महिला अस्पताल में डीएनबी कोर्स को लेकर आदेश दिए थे। बाल रोग विशेषज्ञ की दो सीटें हैं। अब किसी भी दिन डीएनबी की दो सदस्यीय टीम अस्पताल का निरीक्षण कर सकती है। इसलिए अस्पताल प्रबंधन तैयारी करने में जुटा है। यह टीम ओपीडी, डीएनबी कोर्स के कक्ष और पीडियाट्रिक वार्ड आदि का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट बनाकर सौंपेगी। कमियां मिली तो उसमें सुधार करने के लिए कहा जाएगा। टीम की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही अस्पताल में डीएनबी कोर्स शुरू होगा।
उधर, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि डीएनबी कोर्स की प्रक्रिया चल रहा है। इसको शुरू करने से पहले डीएनबी की टीम निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखेंगी। जल्द ही टीम आने की उम्मीद है। अस्पताल में तैयारियां की जा रही है।