{"_id":"5757120f4f1c1b1b759c541a","slug":"dmola-river-encroachers-will-house-putting-up-notices","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढमोला नदी के अतिक्रमणकारियों के घर होंगे नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढमोला नदी के अतिक्रमणकारियों के घर होंगे नोटिस चस्पा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
While Dmola river views.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ढमोला नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम में प्रशासन ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अतिक्रमणकारियों के घरों एवं अतिक्रमण वाले स्थानों पर नोटिस चस्पा करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिसमें उन्हें स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अगले सप्ताह ध्वस्तीकरण अभियान शुरू करा दिया जाएगा। ढमोला नदी को बचाने के लिए अभियान में लोगों के साथ जुड़ जाने से प्रशासन ने भी कागजी कार्रवाई तेज कर दी है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरीश चंद्र ने चिह्नित अतिक्रमण एवं अतिक्रमणकारियों के आवासों पर नोटिस चस्पा करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
यहां तक कि कुछ लोग बड़े नेताओं की सिफारिश और दबाव तक डलवाने लगे हैं। लेकिन ढमोला नदी को बचाने के अभियान के जन आंदोलन का रूप ले लेने के बाद अफसरों ने भी किसी भी सिफारिश को मानने से साफ इंकार कर दिया है।
माना जा रहा है कि इस सप्ताह कागजी कार्रवाई की जा रही है। इस सप्ताह का समय अतिक्रमण करने वालों को मिल गया है। अगले सप्ताह से बने हुए भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरीश चंद्र ने बताया कि नोटिस चस्पा किए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। इस सप्ताह नोटिस चस्पाने की कार्रवाई कर दी जाएगी।