फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM sir, money is being asked to get the benefit of the scheme

Saharanpur News: डीएम साहब, योजना का लाभ दिलाने के लिए मांगे जा रहे रुपये

Fri, 11 Aug 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
DM sir, money is being asked to get the benefit of the scheme
-दलालों की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदक फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डीएम साहब, मैंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए आवेदन किया है। एक व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए रुपयों की मांग कर रहा है। अन्यथा की स्थिति में लाभ नहीं मिलने देने की धमकी दे रहा है। शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे पदम सिंह ने जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ऐसी ही शिकायत अन्य आवेदकों की भी है, जिन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र से शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे पदम सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। वह अभी तक अनेक लोगों से पैसा लेकर योजना का लाभ दिला चुका है। ऐसे में आशंका है कि उसकी मिलीभगत है। शेरपाल, महावीर, सलोचना, रोहित, राजकुमार आदि ने भी एक व्यक्ति पर प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति शिकायतें कर लगातार उनको लाभ दिलाने में अड़चन पैदा कर रहा है, जबकि वह सभी पात्रता पूरी कर रहे हैं। आशीष कुमार, कर्म सिंह, सुनीता, सावन कुमार, विपिन कुमार, दीपा, सुमित ने भी उक्त व्यक्ति पर रुपयों की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed