फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM distributed tool kit to handicrafts

डीएम ने हस्तशिल्पियों को बांटे टूल किट

Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM distributed tool kit to handicrafts
एनआईसी में हस्तशिल्पी को टूल किट सौंपते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को चार हस्तशिल्पियों को टूल किट सौंपी। जबकि उद्योग विभाग की योजनाओं के तीन लाभार्थियों को चेक सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वीडियो कांफ्रेस के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लाभार्थियों को चेक सौंपे। उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि विश्वकर्मा सम्मान योजना में गांव मवी कलां के भोपाल सिंह, खान आलमपुरा के रणजीत सिंह, जाटव नगर के नितिन कुमार और सत्यजीत सैन गुप्ता को टूल किट सौंपी गई। जबकि इसी योजना के तहत ग्राम बालपुर के विरेंद्र धीमान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत रनजीत नगर के विपुल अनेजा को और एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत खाताखेडी के आमिर को बैंकों से स्वीकृत धनराशि के चेक सौंपे गए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद दिए जाते हैं टूल किट
उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत इस वर्ष 300 लोगों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है। जो पूरा कर दिया गया है। इसमें परम्परागत कार्यों में लगे लोगों का चयन करके प्रशिक्षण दिया जाता है। छह दिन के प्रशिक्षण के बाद हस्तशिल्पियों को जरूरत के सामान का टूल किट भी दिया जाता है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने चार हस्तशिल्पियों को टूल किट बांटे है। शेष को भी जल्द ही दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed