फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DM and SSP visited the mining area at night

डीएम और एसएसपी ने आधी रात में किया खनन क्षेत्र का दौरा

Sun, 28 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP visited the mining area at night
सहारनपुर: थाना मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध खनिज के परिवहन कि जांच करते डीएम-एसएसपी। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। डीएम और एसएसपी ने शनिवार की रात में खनन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे खनिज से भरे वाहनों को रोककर को खनिज से संबंधित प्रपत्रों/ओवर लोड की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों और खनन पट्टों की भी जांच की। डीएम और एसएसपी चार घंटे खनन क्षेत्र में रहे। इससे अवैध खनन से जुड़े माफिया में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शनिवार की रात में करीब 11 बजे डीएम अखिलेश सिंह एवं एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा खनन क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने सड़क से गुजर रहे खनिज से भरे वाहनों को रोककर परिवहन से संबंधित प्रपत्रों और ओवरलोड की सघन चेकिंग की। वाहनों की चेकिंग कर डीएम-एसएसपी का काफिला थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाही बाग में पहुंचा। वहां डीएम और एसएसपी ने सबसे पहले मायापुर रूपपुर में संचालित खनन पट्टे का निरीक्षण किया। इस खनन पट्टे पर खनन कार्य का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। डीएम को इस पट्टे पर राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही कराकर लगाए गए पिलर लगे मिले। इसके बाद उन्होंने रहणा में खनन पट्टा नंबर-एक में खनन कार्य देखा। यहां बहुत कम खनन होना पाया गया। रहणा नंबर-दो खनन पट्टे पर पहुंचने से पहले ही वहां खनन कार्य कर लोग भाग गए। यह पट्टा यमुना नदी में होने के कारण डीएम-एसएसपी वहां तक नहीं पहुंच सकें। इसके बाद उन्होंने सीताराम स्टोन क्रेशर में पहुंचकर संचालन से संबंधित प्रपत्र और स्टॉक की जांच की। डीएम के साथ मौजूद खनन अधिकारी से कहा 30 जून से खनन तीन महीने के लिए बंद हो जाएगा। 30 जून को उनके पास इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए कि किस क्रेशर पर कितना स्टॉक है और कितना बेचा गया है। इस दौरान एसडीएम दीप्ति देव व सीओ विजयपाल सिंह भी मौजूद रहे। डीएम-एसएसपी रात तीन बजे तक क्षेत्र में रहे। इस दौरान अवैध खनन माफिया में खलबली मची रही।
विज्ञापन

...सिपाही लाइन हाजिर
शनिवार की रात में डीएम के साथ खनन क्षेत्र का दौरा करने निकले एसएसपी डॉ. एस चिनप्पा ने कोतवाली में तैनात सिपाही अनुज नैन को शाकंभरी गेट तिराहे पर ड्यूटी के दौरान सतर्कता न बरतने और मास्क न पहनने के मामले में लाइन हाजिर किया है। एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...बेहट में वैकल्पिक रास्तों से होता रहा अवैध खनिज का परिवहन
बेहट। डीएम और एसएसपी शनिवार की रात में खनन क्षेत्र का दौरा करते रहे और बेहट में वैकल्पिक रास्तों से अवैध खनिज का परिवहन होता रहा। लोदीपुर से वाया उसंड होते हुए अवैध खनिज से भरे वाहनों को कलसिया निकाला जा रहा था। इससे माना जा रहा है कि खनन माफिया के पास पहले से डीएम और एसएसपी के आने की जानकारी पहुंच गई थी। यहीं कारण रहा कि और दिन की अपेक्षा सड़क पर खनिज से भरे वाहनों की संख्या कम ही दिखाई दी। बताया जा रहा है माफिया को इस बात की भनक लग गई थी कि डीएम और एसएसपी सड़क से गुजर रहे खनिज से भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं, इसीलिए उन्होंने अपने वाहनों को सड़क से हटाकर वैकल्पिक रास्तों को चुना। इस संबंध में एसडीएम दीप्ति देव ने कहा हो सकता है वैकल्पिक रास्तों से अवैध खनिज का परिवहन हुआ हो। ऐसे रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि अवैध खनिज का परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

सहारनपुर  थाना मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध खनिज के परिवहन कि जांच करते डीएम-एसएसपी।

सहारनपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध खनिज के परिवहन कि जांच करते डीएम-एसएसपी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed