फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DLC for the right performance at the office

हक के लिए डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
DLC for the right performance at the office
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में नया पथाई रेट तय करने सहित अन्य मांगों को लेकर  ईंट भट्ठा वर्कर्स संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को उपश्रमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए जल्द ही नए रेट घोषित होने चाहिए।
विज्ञापन


लेबर कालोनी स्थित डीएलसी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद ईंट भट्ठा श्रमिकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक तो प्रदेश में भट्ठे करीब तीन माह लेट चले हैं और दूसरे रेट भी बहुत कम हैं। इसके चलते भट्ठा मजदूरों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सीजन समाप्ति की ओर है और श्रम विभाग के अधिकारी मजदूरों की सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक नेता ने आरोप लगाया कि भट्ठा मजदूरों को पिछला देय बोनस और मजदूरी का पूरा भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। कहा कि भट्ठों पर श्रमिकों के लिए बुनियादी सुविधाएं भी होनी चाहिए। श्रमिकों को रहने लायक मकान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों के लिए शिक्षा की सुविधा होनी जरूरी है। जिलाध्यक्ष धीरजपाल, मुख्तियार अहमद, करेशन, प्रदीप कुमार,  मदन सिंह , बाबूराम, अजय  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed