फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divya wants to become an IAS officer

आईएएस आफिसर बनना चाहती हैं दिव्या

Sun, 28 Jun 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Divya wants to become an IAS officer
सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परीणाम आने पर इंटर की टॉपर दिव् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में 86.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान पर रही दिव्या आईएएस आफिसर बनना चाहती हैं। इस सफलता का श्रेय दिव्या ने अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला जवाहर पार्क निवासी विज्ञान वर्ग की छात्रा दिव्या पुत्री सुबोध कुमार ने स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबा लाल दास रोड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। उन्होंने 86.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिव्या ने कहा कि वह रोजाना छह से सात घंटे पढ़ती थीं। इस सफलता के पीछे गुरुजनों और माता-पिता की मेहनत रही है। क्योंकि, इन्हीं के आशीर्वाद से वह यह स्थान प्राप्त कर सकी हैं। वह आईएएस आफिसर बनना चाहती हैं। इसके लिए तैयारी जल्द शुरू करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विधि राजवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
सहारनपुर। मटियामहल निवासी विधि राजवंशी पुत्री मनोज कुमार ने भी स्टार पेपर मिल्स सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबा लाल दास रोड से इंटरमीडिएट की। उन्होंने 85.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। विधि राजवंशी ने भी इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। विधि राजवंशी ने बताया कि वह रोजाना पांच से छह घंटे टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई करती थी। वह भी आईएएस आफिसर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed