फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Food Lab will have to be transferred by next month

Saharanpur News: मंडलीय खाद्य लैब को अगले महीने तक करना होगा हस्तांतरित

Sun, 19 May 2024 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Divisional Food Lab will have to be transferred by next month
सहारनपुर के नानौता ​स्थित मंडलीय खाद्य लैब।
सहारनपुर। नानौता में 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मंडलीय खाद्य लैब अगले महीने तक हस्तांतरित हो जाएगी। लैब के लिए 300 किलोवाट का बिजली कनेक्शन होना है, जिसके लिए शासन से 1.09 करोड़ का बजट जारी हो गया है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा रुक नहीं रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। उनकी रिपोर्ट आने में दो से ढाई महीने तक का समय लगता है। अब खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट समय पर आए, इसलिए नानौता में मंडलीय खाद्य लैब बन रही है। तीन दिन पहले अपर मुख्य सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनीता सिंह ने वीसी कर लैब के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की थी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए थे कि कार्यदायी संस्था से लैब को 15 से 30 जून के बीच हस्तांतरित करा ली जाए। 200 केवी का जनरेटर है, इस पर ज्यादा भार नहीं होना चाहिए। मंडलीय अधिकारी हर पांचवें दिन लैब का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति को देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- लिफ्ट लगाने का परीक्षण चल रहा
सहायक आयुक्त खाद्य (प्रथम) अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि लैब में लिफ्ट लगाई जानी है। इसके लगाने का परीक्षण चल रहा है। सेफ्टी टैंक, पानी की सप्लाई, वायरिंग और फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। लैब का निरीक्षण कर जो भी कार्य रह गए हैं, उन्हें पूरा कराने का काम करेंगे।

-- दिसंबर 2023 तक होनी थी हस्तांतरित
यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा नानौता में मंडलीय खाद्य लैब का निर्माण किया जा रहा है। लैब को दिसंबर 2023 तक हस्तांतरित करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था अपने तय समय पर लैब को हस्तांतरित नहीं कर पाई है। अब 30 जून तक हर हाल में लैब को हस्तांतरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed