फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional food lab is ready, investigation report will come in 15 days

Saharanpur News: मंडलीय खाद्य लैब बनकर तैयार, 15 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

Sat, 02 Mar 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Divisional food lab is ready, investigation report will come in 15 days
सहारनपुर। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए नानौता में मंडल स्तरीय लैब बनकर तैयार हो गई है। एक ओर जहां अभी तक खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने में एक से डेढ़ महीने लग जाते हैं, इसके शुरू होते ही रिपोर्ट 15 दिन के अंदर आ जाएगी। रिपोर्ट समय पर आएगी तो मिलावटखोर खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं कर सकेंगे। इस लैब पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले में मिठाई, पनीर, दूध, तेल से लेकर मसालों में मिलावट का खेल चलता है। होली, दीपावली, नवरात्रों में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओ से अभियान चलाया जाता है। उसके बाद भी मिलावटखोरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसी के चलते शासन ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मंडलीय लैब खोलने का निर्णय लिया। यह लैब नानौता में बनकर तैयार हो गई है, हालांकि अभी इसमें जांच के लिए मशीनें नहीं आई है। इसमें जो स्टाफ रखा जाना है, उसका विज्ञापन जारी हो गया। पूरी लैब में करीब 1100 का स्टाफ रखा जाएगा, जो खाद्य पदार्थों की जांच करने से लेकर अन्य कार्यों को करेंगे। फर्नीचर का सामान जल्द आएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि लैब में जांच इसी साल से होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नानौता में मंडलीय खाद्य लैब बनकर तैयार हो गई है। लैब के लिए सृजित पदों का विज्ञापन निकल चुका है। फर्नीचर का सामान जल्द आ जाएगा। लैब शुरू होने से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक शर्मा, सहायक आयुक्त ग्रेड-प्रथम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed