{"_id":"66ce3bba23fec28bef050094","slug":"divisional-commissioner-reviewed-the-pending-cases-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-130170-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडलायुक्त ने की विचाराधीन प्रकरणों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडलायुक्त ने की विचाराधीन प्रकरणों की समीक्षा
Wed, 28 Aug 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में तीनों जिलाें की उद्योग बंधु में विचाराधीन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।
मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने यूपीसीडा को नाले निर्माण के लिए खोदाई शुरू करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी की इकाइयों से बीपीसीएल के साथ एग्रीमेन्ट कराने के लिए शिविर लगाया जाए। उन्होंने प्लाईवुड उद्योग का लाईसेंस लेने के लिए आवेदन करते समय लगने वाले प्रपत्रों की जानकारी दी। कुम्हारहेडा, देहरादून रोड से आगे के नाले के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर फायर स्टेशन की स्थापना के लिए भूमि का चिन्हिकरण कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा के बाद लंबित प्रकरणों का निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल,संयुक्त आयुक्त उद्योग अन्जू रानी, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, एसडीएम सदर युवराज सिंह, आईआईए के चेप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी आदि मौजूद रहे।