{"_id":"62c7220e3023205e2149ca4c","slug":"divisional-commissioner-planted-tulsi-plants-in-butterfly-park-saharanpur-news-mrt5960507191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने तितली पार्क में रोपे तुलसी के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने तितली पार्क में रोपे तुलसी के पौधे
विज्ञापन
कंपनी बाग स्थित तितली पार्क में तुलसी वन का पौधरोपण करते कमिश्नर लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने बृहस्पतिवार को औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र (कंपनीबाग) के तितली पार्क परिसर में पौधरोपण अभियान के तहत तुलसी के पौधे रोपे। पार्क परिसर में रामा तुलसी और श्यामा तुलसी के 221 पौधे लगाए गए।
मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों का रूझान औषधीय पौधों के प्रति बढ़ रहा है। तुलसी एक महत्वपूर्ण औषधीय एवं पूजनीय पौधा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने में औषधीय पौधों का काफी योगदान रहा है। परिसर में घूमने आने वाले नागरिकों में औषधीय पौधों के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए भी इस तरह का पौधों का लगाना उपयोगी है। उन्होंने कंपनी बाग परिसर में अन्य औषधीय पौधे भी लगाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कंपनी बाग स्थित तितली पार्क व उद्यान परिसर का भ्रमण किया, साथ ही कंपनीबाग के इतिहास एवं स्थापना के बारे में जानकारी करने के साथ ही उन्होंने प्रतिदिन भ्रमण करने वाले नागरिकों की संख्या की भी जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान प्रभारी संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार, डॉ. इरशाद अहमद सिद्दीकी, सहायक कीट विशेषज्ञ अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक रवि प्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।
सीड बॉल विधि से किया पौधरोपण
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. ने सीड बॉल विधि से पौधरोपण कर नया प्रयोग किया। इस विधि में पेड़ों के बीज को चिकनी मिट्टी व खाद में मिला कर एक इंच का बॉल बनाया गया। जब वर्षा होती है तो बीज का जर्मीनेशन होता है। शिवालिक वन प्रभाग की डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि बादशाही बाग के नदी के किनारे आठ हजार सीड बॉल डाली गई है। इसी प्रकार मोहंड रेंज के लिए भी दस हजार सील बॉल तैयार की गई है।