फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner inspected roadways workshop and bus stand

Saharanpur News: मंडलायुक्त ने किया रोडवेज वर्कशॉप व बस अड्डे का निरीक्षण

Wed, 27 Mar 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 27 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected roadways workshop and bus stand
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को रोडवेज वर्कशॉप व रेलवे रोड बस अड्डे का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने रोडवेज की जमीन देखी। क्योंकि रोडवेज के पास अभी अपना स्थायी बस अड्डा नहीं है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की बसें रेलवे रोड, कांशीराम और मानकमऊ अस्थायी बस अड्डे से संचालित होती हैं। स्थायी बस अड्डा नहीं है। इसको लेकर कई बार मंथन हो चुका है, लेकिन अभी तक स्थायी बस अड्डा नहीं बन पाया है। पूर्व में रोडवेज व आवास विकास की जमीन का मूल्यांकन किया जा चुका है। अब 28 मार्च को शासन में बैठक होनी है। इसलिए मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कोर्ट रोड स्थित परिवहन निगम की वर्कशॉप का निरीक्षण किया। इसके अलावा रेलवे रोड से संचालित होने वाले बस अड्डे को भी देखा। इस दौरान उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से जमीन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह, सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार आदि रोडवेज अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed