फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner got angry on negligence in smart city projects

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में लापरवाही पर नाराज हुए मंडलायुक्त

Thu, 11 Jul 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner got angry on negligence in smart city projects
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने परियोजनाओं में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। वह बुधवार को सर्किट हाउस में स्मार्ट सिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने विद्युत निगम द्वारा रोड रेस्टोरेशन न करने व कार्य समय से पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजनाओं से संबंधित विद्युत अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जनमंच की बगल में बन रहे कनवेंशन हॉल को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं को पूरा करने में अतिरिक्त समय और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट किया कि स्मार्ट सिटी एक लिमिटेड कंपनी है। इसमें भारत सरकार के जो वित्तीय नियम हैं। उन्हीं की परिधि में काय किए जाने हैं। परियोजनाओं के लिए एक रेवेन्यू मॉडल विकसित करने का सुझाव भी दिया। पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व वीसी एसडीए आशीष के स्थानांतरण होने पर उनके स्थान पर आए जिलाधिकारी मनीष बंसल व वीसी संतोष राय को स्मार्ट सिटी का डॉयरेक्टर मनोनीत किया गया। बैठक में स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी सीपी सिंह, निगम के मुख्य अभियंता निर्माण व महाप्रबंधक जलकल बीके सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम रुचिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिलाधिकारी ने दिया सुझाव
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि सहारनपुर वुडन सिटी के रूप में जाना जाता है, लेकिन शहर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां काष्ठ कला के आइटम प्रदर्शित किए जा सकें, जिससे कि बाहर से आने वाले लोग उनका अवलोकन कर सकें। उन्होंने इसके लिए कोई स्थान चिह्नित कर उसे विकसित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed