फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional Commissioner got angry after seeing the condition of the court, gave instructions for improvement

सहारनपुर: कोर्ट का हाल देख नाराज हुए मंडलायुक्त, सुधार के निर्देश दिए

Thu, 09 Feb 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner got angry after seeing the condition of the court, gave instructions for improvement
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कोर्ट में सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य परियोजनाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 51.78 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट बनाया गया है, जो बनने के 20 दिन बाद ही उखड़ गया है। इस संबंध में खेल विभाग ने भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पत्र लिखकर कोर्ट को खराब गुणवत्ता का बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। मामले में बास्केटबाल के खिलाड़ी भी नाराज हैं। अमर उजाला ने बुधवार के संस्करण में कोर्ट के उखड़ने से जुड़े समाचार को ''''20 दिन बाद ही उखड़ा स्मार्ट सिटी योजना से बना बास्केटबॉल कोर्ट'''' शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया। जिसके बाद से कार्यदायी संस्था के अभियंताओं में हड़कंप है, लेकिन इसके बावजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारी कोर्ट को देखने नहीं पहुंचे, जबकि स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम बुधवार की शाम स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने बास्केटबाल कोर्ट को देखने के बाद तुरंत स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही कोर्ट में सुधार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में चल रही अन्य परियोजनाओं की गति और गुणवत्ता भी देखी। करीब आधा घंटे के निरीक्षण के बाद वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed