फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner expressed displeasure in the review meeting of development works

विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई

Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner expressed displeasure in the review meeting of development works
सर्किट हाउस सभागार में मण्डलीय अधिकारियों की बैठक लेते मण्डलायुक्त लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. ने सर्किट हाउस सभागार में मंडलीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यक्रमों की अप्रैल तक की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत ग्रामों में जाकर पानी की सप्लाई व नल में पानी पहुंचने का सत्यापन कर वीडियोग्राफी सहित रिपोर्ट देने को कहा है। उपायुक्त खाद्य को रिक्त दुकानों के व्यवस्थापन में आरक्षण मानकों को पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने राज्य औद्यानिक मिशन के अंतर्गत फल, सब्जी व पुष्पों की अच्छी किस्मों का उत्पादन बढ़ाए जाने व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत उपकरणों का वितरण तहसील दिवस में कराये जाने हेतु उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि पेंशन योजनाओं में अपात्र पाए जा रहे लाभार्थियों की सूची अपात्रता के विवरण सहित प्रस्तुत की जाए। दिव्यांग व विधवा राशन कार्ड धारकों का डाटा तैयार कराते हुए इन्हें नगर निगम की ओर से दुकानें दिलाने की बात कही। नगर में संचालित डेयरियों से गोबर आदि नालियों में बहने से रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। जनपद शामली में कम गन्ना भुगतान पर रोष व्यक्त करते हुए शत प्रतिशत भुगतान के लिए उपायुक्त गन्ना को कार्रवाई के लिए कहा गया। नगर में सड़क किनारे खानपान व चाय आदि की दुकानों पर अव्यवस्था व साफ-सफाई का पालन न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य औषधि प्रशासन को चेकिंग कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित मंडल स्तरीय एवं जनपद स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed