फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner conducted counseling of youth victims of drug addiction

मंडलायुक्त ने कराई नशे की लत के शिकार युवकों की काउंसलिंग

Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner conducted counseling of youth victims of drug addiction
नशे के शिकार युवकों को जिला अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : SAHARANPUR
मिर्जापुर (सहारनपुर)। क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत को छुड़ाने के लिए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने नई शुरूआत की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम के साथ मिर्जापुर पोल कस्बे में पहुंचकर नशे की लत के शिकार युवाओं की काउंसिलिंग कराते हुए उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भिजवाया। मंडलायुक्त की गई इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद डॉ. लोकेश एम स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम के साथ मिर्जापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां पर पुलिस एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. हुसैन द्वारा बुलाए गए नशे की लत के शिकार शौकीन पुत्र असगर, हुसैन पुत्र भूरा, बुरहान पुत्र मीर अहमद, मुस्तफा पुत्र ताहिर, सत्तार पुत्र मेहंदी, हुसैन पुत्र नसीर, बिलाल पुत्र मंजूर व शोएब पुत्र इरशाद आदि युवाओं की स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर योगेन्द्र सिंह से काउंसलिंग कराई गई। उन्हें नशा छोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद सभी को इलाज के लिये एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने थाना प्रभारी एचएन सिंह को नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीडीओ साढ़ौली कदीम अब्दुल वहाब, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रतीक जोशी, काउंसलर योगेन्द्र सिंह, डाटा मैनेजर ज्योत्सना गुप्ता, सागर दास, सचिव विकास कुमार, अमर सिंह तोमर, लेखपाल शुभम गिल, अनिल कुमार, पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed