फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner angry over poor quality of construction works

Saharanpur News: निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता पर मंडलायुक्त नाराज

Thu, 23 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner angry over poor quality of construction works
स्टेडियम में निरीक्षण करते कमिश्नर डा लोकेश एम
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ी कुछ कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में लापरवाही बरत रही हैं। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बुधवार को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अंबाला रोड और राकेश सिनेमा क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कहीं कार्य रुका हुआ मिला तो कहीं कार्य गुणवत्ता के अनुरूप नहीं था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सबसे पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां बन रहे बहु उद्देशीय हॉल, जूड़ो हॉल, स्वीमिंग पूल व बॉक्सिंग कोर्ट और हाल ही में तैयार हुए बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। बहु उद्देशीय हॉल व जूड़ो हॉल का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड करा रहा है। मंडलायुक्त ने जूड़ो हॉल का कार्य 28 फरवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिम हॉल में कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सहायक परियोजना प्रबंधक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


अंबाला रोड पर कराया जा रहा कार्य बंद पाया गया, जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। राकेश सिनेमा के पास भी दीवार के स्ट्रक्चर का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला। इस पर यूपीपीसीएल के अधिकारियों को कार्य को तोड़कर दोबारा बनवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता मरेंद्र गौतम, डीजीएम प्रोजेक्ट दिनेश सिंघल, सहायक परियोजना प्रबंधक आकाश चौधरी, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल अधिकारी को कारण बतओ नोटिस

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्डेडियम में करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए बैडमिंटन हॉल का भी निरीक्षण किया। हॉल का उद्घाटन करीब एक महीने पहले ही किया गया था। निरीक्षण के दौरान हॉल में कोर्ट के ऊपर गंदगी पाई गई। मंडलायुक्त ने माना है कि खेल अधिकारी ने सफाई पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed