फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner angry over negligence in disposal of public grievances

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराज हुए मंडलायुक्त

Sat, 04 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner angry over negligence in disposal of public grievances
बेहट में फरियादी की शिकायत सुनते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम लेखपालों द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण व शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर नाराज हुए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कार्य में सुधार करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके समक्ष कुल 78 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम व डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह पहुंचे। मंडलायुक्त ने सबसे पहले तहसील दिवस का रजिस्टर चेक किया। इसके बाद उन्होंने शिकायतों के निस्तारण का रजिस्टर चेक किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीओ मुजफ्फराबाद एवं साढ़ौली कदीम को ब्लॉक स्तर पर सही से काम न होने पर चेताया और कहा कि वे अगले सप्ताह दोनों ब्लॉक का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उन्होंने लेखपालों को बुलाकर उनके संपत्ति रजिस्टर, तालाब रजिस्टर चेक किए जो अधूरे मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित 90 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने लेखपालों को हिदायत कि कार्यों में लापरवाही न बरतें। यदि इसके बाद भी लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में दी गई शिकायत में फतेहउल्लाहपुर निवासी प्रदीप कुमार ने गांव हसनपुर नौगांवा के एक व्यक्ति पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। गांव कुरड़ीखेड़ा निवासी जमील ने भूमि की पैमाईश कराने की मांग की। ईशाकपुर चेंची निवासी प्रियंका ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके मकान एवं काश्त की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ज्यादातर शिकायतें पुलिस एवं राजस्व से संबंधित रही। मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ रिजवान अहमद, ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन कंडवाल, इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

लेखपाल को रजिस्टर अधूरे होने पर हिदायत देते मंडलायुक्त

लेखपाल को रजिस्टर अधूरे होने पर हिदायत देते मंडलायुक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed