फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Divisional commissioner administered oath to vote

मंडलायुक्त ने मतदान करने की शपथ दिलाई

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner administered oath to vote
- दुनिया मानती है भारत के लोकतंत्र का लोहा : लोकेश
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यालय में कार्यरत सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने देश के लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त बनाने में अपने मताधिकार का प्रयोग करता है ताकि देश में समृद्धि, शांति और परस्पर सहयोग की भावना को बल मिल सके। भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की पूरे विश्व में चर्चा होती है और इसका लोहा विश्व के सभी देश मानते है। हमारा देश विश्व का विशालतम लोकतंत्रात्मक देश है। शपथ कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अपर आयुक्त बीपीराम तथा आयुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट स्थित सदर तहसील में हुए मतदाता दिवस कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed