फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Division of the state is necessary for economic development

Saharanpur News: आर्थिक उन्नति के लिए प्रदेश का विभाजन जरूरी

Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Division of the state is necessary for economic development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। भाकियू वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आर्थिक उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनाया जाए। यह दुनिया का सबसे विकसित राज्य होगा।
देहरादून रोड स्थित रविदास छात्रावास में कांशीराम की 91 जयंती पर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कांशीराम का कहते थे कि देश की आजादी का लाभ तब होगा जब देश के गरीब किसान, मजदूर, वंचित, शोषित वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। पूरा प्रदेश गरीबी, महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं अव्यवस्था की चपेट में है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं, जबकि यहां के विकास पर मात्र 19 फीसदी धन ही खर्च किया जाता है। सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक भी एम्स नहीं है। कांशीराम को याद करते हुए उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने रोहित गौतम को भाकियू वर्मा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। इस दौरान रजत शर्मा, नीरज कपिल, धर्मवीर चौधरी, आसिम मलिक, संदीप, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed