फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Women's Hospital gets permission for DNB course

Saharanpur News: जिला महिला अस्पताल को डीएनबी कोर्स के लिए मिली अनुमति

Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
District Women's Hospital gets permission for DNB course
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल को डीएनबी कोर्स (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) के लिए अनुमति मिल गई है। बाल रोग विशेषज्ञ की दो सीटें निर्धारित की गई हैं। एमबीबीएस चिकित्सक पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों को भी देखेंगे। यहां एमडी के समकक्ष डीएनबी की कक्षाएं चलेंगी। नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा) का परिणाम घोषित होने के बाद पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद किसी भी क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए डॉक्टर परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेते हैं। नीट से परिणाम आने के बाद उनकी रैंक के अनुरूप उन्हें एमडी-एमएस या डीएनबी में दाखिला मिलता है। शासन ने जिला स्तरीय अस्पतालों में भी डीएनबी कोर्स चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए जिला महिला अस्पताल ने बाल रोग विशेषज्ञ में कक्षाएं चलाने के लिए पिछले साल आवेदन किया था।
विज्ञापन

तीन फरवरी को डीएनबी की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। 10 अप्रैल को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने जिला महिला अस्पताल को डीएनबी की दो सीटों के लिए मंजूरी दे दी है। नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि डीएनबी कोर्स तीन साल का है, जो एमडी/एमएस के समकक्ष कोर्स है। इसमें एमबीबीएस के बाद ही ऑल इंडिया प्रवेश परीक्षा द्वारा ही चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलता है। विभागाध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह एमबीबीएस डॉक्टरों को डीएनबी की पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल को डीएनबी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी। साथ ही मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा। जल्द ही डीएनबी कोर्स शुरू कराया जाएगा।

-डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed