{"_id":"625718effc209d2c7a513c62","slug":"district-unit-of-cis-dissolved-saharanpur-news-mrt584338430","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएस की जनपद इकाई भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएस की जनपद इकाई भंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन नागपाल ने संस्था के सहारनपुर चैप्टर के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी को संगठन से निष्कासित कर दिया है, साथ ही संगठन की सहारनपुर इकाई को भी भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ सदस्यों से मिली शिकायत के आधार पर किया गया है।
बुधवार को जारी प्रेस बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश कार्यालय को शिकायत मिली कि सीआईएस की सहारनपुर इकाई द्वारा औद्योगिक संगठन के नाम पर एक निजी ट्रस्ट को रजिस्टर्ड कराया गया है। आरोप लगाया कि ट्रस्ट में अधिकतर ट्रस्टी अध्यक्ष के परिवार से संबंधित हैं। उधर, सीआईएस के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह की कार्रवाई करने का कोई भी वैधानिक अधिकार नहीं है। उनके द्वारा लगाए गए तमाम आरोप निराधार और सत्यता से परे हैं। इस संबंध में संगठन की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है।