फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   district trembled form the icy wind

बर्फीली हवाओं से कांप उठा जिला

Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
district trembled form the icy wind
मंगलवार की सुबह सहारनपुर में घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बर्फीली हवाओं से पूरा जिला कांप उठा। मंगलवार की सुबह से आसमान में छाया कोहरा को पूरा दिन भी नहीं छंट पाया। अधिकतम तापमान में गिरावट ने मौसम को और ठंडा बनाया दिया, जिससे जनजीवन पटरी से उतरने लगा। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते नजर आये। 
विज्ञापन


मंगलवार को पिछले 24 घंटे के अधिकतम तापमान  में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार की रात से ही घना कोहरा सड़कों पर छाने लगा था। रात होते होते घने ने कोहरे सेे विजीबिलिट काफी कम हो गई थी। अतिव्यस्त रहने वाला घंटाघर, कोर्ट रोड, रेलवे रोड और नेहरू मार्केट की सड़के खाली हो गई थी।
विज्ञापन


सरसावा स्थित एयरफोर्स स्टेशन की मौसम वैधशाला के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री लुढ़क कर 11 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम एक डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अधिकतम पारे में गिरावट के कारण ही ठिठुरन अधिक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित किया। लोग सुबह देर से सो कर उठे तो कार्य के लिए भी देर से निकले। बच्चों को भी अभिभावकों ने अधिक गर्म कपड़े पहना कर स्कूल भेजा। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी लेट पहुंचे और पूरा दिन थोड़ा थोड़ा कार्य निपटाकर अलाव तापते दिखे। नगर निगम की ओर से सड़क किनारे जलाए गए अलाव पर भी लोगों की भीड़ दिखी।  


निराश्रितों पर भारी गुजर रही ठंड
सहारनुर। फुटपाथ, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और अन्य जगहों पर खुले में रहकर दिन काट रहे निराश्रित लोगों पर ठंड भारी पड़ रही है। हालांकि ऐसे लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की ओर से अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है, मगर वह नाकाफी है। पूर्व में जहां अलाव जलते थे। इन दिनों वह अलाव की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed