फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District Supply Department employee used to take 30 thousand rupees a month

जिला पूर्ति विभाग का कर्मचारी लेता था 30 हजार रुपये महीना

Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
District Supply Department employee used to take 30 thousand rupees a month
सहारनपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन में सेंधमारी कर डीजल व पेट्रोल चोरी करने के मामले में एसओजी और थाना सरसावा पुलिस ने मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति विभाग के कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी भोपा पेट्रोल पंप संचालक से 30 हजार रुपये महीना लेता था। आरोपी कर्मचारी को डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह की भी जानकारी थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसओजी टीमों ने फरार 13 आरोपियों की गिरफ्तारी को मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरिद्वार, रुड़की और देहरादून में दबिश दी हैं, लेकिन फरार आरोपी नहीं पकड़े गए। इसके साथ ही पुलिस ने जिला पूर्ति विभाग मुजफ्फरनगर के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि मुजफ्फरनगर के भोपा में संचालित पेट्रोल पंप से वह 30 हजार रुपये महीना लेता था। डीजल व पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के बारे में भी आरोपी कर्मचारी को जानकारी थी, लेकिन वह मामले को दबाए बैठा रहा और प्रत्येक माह पैसा लेता रहा।
विज्ञापन

कई सरकारी कर्मचारियों की फंसेगी गर्दन
सूत्रों के मुताबिक पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया कर्मचारी जिला पूर्ति अधिकारी मुजफ्फरनगर का अर्दली है। इसके साथ ही वह डीएसओ मुजफ्फरनगर की गाड़ी भी चलाता था। पुलिस की जांच में कई खुलासे हुए हैं। इस मामले में कई सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
आईओसीएल की पाइप लाइन से डीजल व पेट्रोल चोरी करने की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिले में गागलहेड़ी, सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं हुई। आरोपियों को पकड़ने के लिए आईओसीएल के अधिकारियों ने उत्तराखंड व यूपी के डीजीपी से मुलाकात की थी। रविवार को सहारनपुर एसओजी व थाना सरसावा पुलिस ने गांव कादरगढ़ के जंगल से शुभम निवासी गांव सांपली, गुरमीत उर्फ काला, अजय निवासीगण सहजवा कोतवाली रामपुर मनिहारन, संदीप निवासी बांव बोड्ढा थाना छपरौली बागपत, भूपेंद्र सिंह निवासी गांव भूरा कंडेला जनपद शामली, शुभम निवासी मोल्हड़ निवासी गांव ढाढेकी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार, उदित कुमार निवासी गांव भोपा मुजफ्फरनगर को पकड़ा था। इनमें गैंग लीडर संदीप है, जिसने पुलिस को बताया था कि हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से सहारनपुर के रास्ते उत्तराखंड जा रही पेट्रोलियम पदार्थ की पाइप लाइन में सेंधमारी कर एक करोड़ से एक अधिक डीजल व पेट्रोल चोरी कर चुके हैं। चोरी के तेल को वह भोपा मुजफ्फरनगर में उदित कुमार के पेट्रोल पंप पर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed