{"_id":"646f54cf89d006a074000054","slug":"district-panchayat-will-get-development-work-done-with-rs-3157-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-3074-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला पंचायत 31.57 करोड़ रुपये से कराएगी विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला पंचायत 31.57 करोड़ रुपये से कराएगी विकास कार्य
Thu, 25 May 2023 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 May 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत 31.57 करोड़ रुपये की लागत से जनपद भर में विकास कार्य कराएगा। इन निर्माण कार्यों टेंडर की प्रक्रिया हो गई है। कुछ निर्माण कार्यों के कार्यदेश भी जारी हो चुके हैं।
जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराती है। इनमें सीसी सडकें, नाली, मिट्टी कार्य एवं खडंजे और लेपन कार्य आदि शामिल है। अधिकांश खड़ंजे खेतों को जोड़ने वाले मार्ग पर लगाए जाते हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्राें में जल निकासी के लिए बड़े नालों से लेकर नालियों तक का निर्माण कराया जाता है।
इनके अलावा जिला पंचायत डामर और सीसी सड़कों का निर्माण भी कराता है। जिला पंचायत को 15वें वित्त एवं पंचम वित्त से प्राप्त धनराशि से 332 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें 33 नाले, पांच अमृत सरोवर (तालाब) सात डामर की सड़कों का लेपन कार्य, 98 सीसी सड़कें और 189 मिटटी एवं खड़ंजों के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
- वर्जन
जिला पंचायत ने सभी 332 कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें से कुछ के कार्यदेश भी जारी हो चुके हैं। जबकि अन्य कई अभी प्रक्रिया में हैं। जिला पंचायत 31.57 करोड़ रुपये से जनपद में विकास कार्य करा रहा है।
- बाबूराम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत।
-
-- एक नजर में निर्माण कार्य (करोड़) में
कार्य संख्या धनराशि
नाले 33 3.18
अमृत सरोवर 05 2.22
लेपन कार्य 07 1.29
सीसी सड़क 98 7.8
मिट्टी खड़ंजा 189 17.08
योग 332 31.57
--
नोट : जिला पंचायत के अनुसार।