फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District got reward for churning, pleasant result came

जिले को मथने का मिला इनाम, सुखद आया परिणाम

Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
District got reward for churning, pleasant result came
सहारनपुर। भाजपा नेताओं द्वारा जिले को मथने का परिणाम सुखद आया है। 2017 में चार सीट जीतने वाली भाजपा ने इस बार पांच सीटों पर विजय पताका फहरायी है। इसके पीछे कई फैक्टर रहे हैं, जिसकी वजह से भाजपा को जनपद में सात सीटों में से पांच विजय हासिल हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, चुनावी घोषणा होने के साथ ही कोरोना काल में भी भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय रहा। पार्टी ने जिले को पूरी तरह मथ दिया। आदर्श आचार संहिता लगने से मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए। इसके बाद देवबंद में एटीएस कमांडो प्रशिक्षण सेंटर का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए। इसी तरह चुनाव की घोषणा होते ही दो माह के अंदर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोबारा सहारनपुर आए। देवबंद और शहर के शारदानगर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी किया। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 दिन के अंदर बेहट, बड़गांव और देवबंद का दोबारा दौरा किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर में देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो मैदान पर जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सरसावा आए थे तो चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवा सम्मेलन में भाग लेकर युवाओं को साधा। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी कई बार यहां आए। भाजपा के स्थानीय नेताओं के अलावा शीर्ष नेतृत्व ने जनपद की सातों विधानसभा सीटों को पूरी तरह मथ दिया। इसी का परिणाम रहा कि भाजपा ने नगर विधानसभा, देवबंद, रामपुर मनिहारान, गंगोह और नकुड़ पर जीत का परचम लहराया है। (संवाद)
विज्ञापन

एटीएस कमांडो सेंटर और विश्वविद्यालय शिलान्यास रहा अहम
जनपद में देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने और पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा के साथ ही शिलान्यास करना भी भाजपा के हित में रहा है। इन दोनों कार्यों के जरिए पार्टी ने विपक्ष को जमकर घेरा है, जिसका फायदा भाजपा को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सीट पर लिया बदला
2017 में शहर सीट पर मिली हार से टीस का बदला भाजपा ने लिया है। इस सीट पर पार्टी नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। क्योंकि, भाजपा संगठन के हिसाब से यह सीट पार्टी की ए श्रेणी की सूची में शामिल है। इस बार सूबे में सत्ता आने के साथ ही नगर सीट पर भाजपा ने कब्जा कर पुरानी टीस को दूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed