फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District got 5th place in health dashboard ranking, composite score was 66

Saharanpur News: हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को मिला 5वां स्थान, कंपोजिट स्कोर 66 रहा

Sat, 03 Jan 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
District got 5th place in health dashboard ranking, composite score was 66
सहारनपुर। स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जिले ने प्रदेश 5वां स्थान हासिल किया है। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में 5वां स्थान हासिल करने की यह उपलब्धि नियमित टीकाकरण और एचआईवी जांच में 100 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति पर हासिल हुई है। इसमें नानौता, बलियाखेड़ी, सढ़ौली कदीम ब्लॉक का बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभिन्न मानकों पर स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन और उनसे पहुंचने वाले लाभ का आंकलन कर जनपदों को प्रदेश की हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग प्रदान की जाती है। इसमें 16 प्रकार के संकेतक होते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, एचआईवी जांच आदि शामिल होते हैं। अक्तूबर की रैंकिंग में जिले को 10वां स्थान मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने सुधार करते हुए नवंबर 2025 की रैंकिंग में 5वां स्थान मिला है। जनपद का कंपोजिट स्कोर 0.66 रहा। नानौता, बलियाखेड़ी और सढ़ौली कदीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अच्छा प्रदर्शन रहा है, जबकि शहर, मुजफ्फराबाद व देवबंद की प्रगति खराब रही।
विज्ञापन

-- जिले को प्रथम स्थान पर लाने का लक्ष्य : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद का स्वास्थ्य विभाग योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जुटा है। इस बार विभागीय अधिकारियों और कर्मियों के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य विभाग ने पांचवीं रैंक हासिल की। प्रयास रहेगा कि जिला इस बार प्रदेश में अव्वल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed