फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District galloping on the highway of development

विकास के हाईवे पर सरपट दौड़ रहा जिला

Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
District galloping on the highway of development
ग्रीन कॉरिडोर के कार्य के लिए गणेशपुर में हटाए गए पेड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बीते 35 साल में जनपद में सड़कों में बहुत बदलाव आया है। नए नेशनल हाईवे और कॉरिडोर बनने से जिले में सड़कों की तस्वीर ही बदल गई। अब जिले में बाईपास और हाईवे बन गए हैं। जिन पर जिंदगी सरपट दौड़ रही है। इस बदलाव का अमर उजाला साक्षी रहा है। नागरिकों के हक की आवाज बुलंद की। जिससे जिले में सड़कों का चौड़ीकरण हुआ और नए नेशनल हाईवे बने। जिससे यात्रा सुगम बनी है।
विज्ञापन

नव विकसित रुड़की-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग- 344 पर आवागमन आरंभ होने और गणेशपुर से देहरादून तक एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर के लिए 1600 करोड़ का बजट मिलने से जिले के विकास को पंख लगे हैं। वहीं, बाईपास बनने के बाद से शहर को सहित अनेक इलाकों को जाम से मुक्ति मिली है। इसके साथ ही हाईवे के किनारों पर स्थित किसानों की जमीनों के दाम बढ़ गए, जहां पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग- 73 के रूप में पहचाना जाने वाला हाईवे सरसावा, सहारनपुर और छुटमलपुर के बाजारों से होकर गुजरता था। अब बाईपास बनने के इस पर बिना किसी रुकावट जहां वाहन फर्राटा भर रहे हैं वहीं, हाईवे के दोनों तरफ की भूमि के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके चलते मात्र पांच से दस बीघा जमीन वाले छोटे किसान भी करोड़पति बन गए हैं। सरसावा, सहारनपुर और छुटमलपुर बाईपास के आसपास नई कालोनियां विकसित हो गईं। यही स्थिति ग्रीन कॉरिडोर के लिए बजट मंजूर होते ही बिहारीगढ़ क्षेत्र में गणेशपुर और सुंदरपुर की हो गई है। गणेशपुर से देहरादून तक एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर का कार्य भी अब शुरू हो गया है, जहां पर मोहंड के पास लाल पुल से पेड़ों को हटाया गया। इसके साथ ही इस मार्ग के आसपास की भूमि के दाम बढ़े हैं, जहां पर आधुनिक सुख-सुविधाओं वाले रिसोर्ट, रेस्टोरेंट, होटल खुल रहे हैं। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे बनने से यात्रा काफी सुगम हो गई है। जहां जिले को हाईवे और कॉरिडोर की सौगात मिली है, वहीं जिले के संपर्क मार्गों चकराता रोड, टपरी-नागल रोड, आईटीसी रोड का चौड़ीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-यमनोत्री हाईवे का निर्माण जारी
सहारनपुर। जनपद में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे का निर्माण भी चल रहा है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस हाईवे का निर्माण मां शाकंभरी तक कराने की घोषणा की थी। रामपुर मनिहारान, नानौता में इस फोरलेन हाईवे का निर्माण अंतिम चरण में है। यह चुनहडी फाटक पर चंड़ीगढ़-पंचकुला हाईवे से जुड़ेगा। इस हाईवे के निर्माण से दिल्ली तक का सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा।

ग्रीन कॉरिडोर के कार्य में लगे कर्मचारी

ग्रीन कॉरिडोर के कार्य में लगे कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बना बाइपास

सहारनपुर में बना बाइपास- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed