फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District entrepreneurs and FPOs will participate in UP International Trade Show, exports will increase

Saharanpur News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेंगे जनपद के उद्यमी एवं एफपीओ, बढ़ेगा निर्यात

Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
District entrepreneurs and FPOs will participate in UP International Trade Show, exports will increase
- आज से शुरू होगी ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रदर्शनी
विज्ञापन

- जनपद से करीब 24 उद्यमी और तीन कृषक उत्पादक संगठन लगाएंगे स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आज से शुरू होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जनपद के 24 उद्यमी और तीन कृषक उत्पादक संगठन अपने स्टॉल लगाएंगे। इसमें विश्व के कई देशाें के ग्राहक आएंगे। जिससे उद्यमियों और एफपीओ को खासे निर्यात के ऑर्डर मिलने की संभावना है।
मंदी का सामना कर रहे वुड कार्विंग उद्योग के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो वरदान साबित हो सकता है। इस शो में जहां देश भर में विभिन्न उद्यमी अपने उत्पादों का स्टॉल लगाएंगे वहीं जनपद के 24 उद्यमी भी इसमें भागीदारी कर रहे हैं। जनपद से लगने वाले स्टॉलों में सबसे अधिक संख्या काष्ठ हस्तशिल्प उत्पादाें की रहेगी। जनपद में वुड कार्विंग उत्पादों का वार्षिक कारोबार करीब 1400 से 1500 करोड़ रुपये का है। इसमें से लगभग 1100 से 1200 करोड़ रुपये का विश्व के कई देशों को निर्यात शामिल है। यूक्रेन-रूस युद्ध और अमेरिका एवं यूरोपीय देशाें में व्याप्त महंगाई के चलते वुड कार्विंग उत्पादों के निर्यात पर विपरीत असर पड़ा है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो एंड मार्ट में बृहस्पतिवार आज से 25 सितंबर तक चलने वाली यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उद्यमियों के लिए आशा की किरण है। इसमें दुनिया के कई देशों से ग्राहक आएंगे, जिससे उद्यमियों को नए निर्यात ऑर्डर मिलने की संभावना है। उद्योग उपायुक्त वीके कौशल ने बताया कि जनपद से 24 उद्यमी इस शो में भाग लेने के लिए पहुंच चुके हैं। उन्हें अच्छे निर्यात ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-------
जनपद के तीन एफपीओ भी ले रहे भाग
ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक सुनील सोम ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मंडल के सात फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाईजेशन (एफपीओ) भाग लेंगे। इनमें तीन एफपीओ जनपद के शामिल हैं। एफपीओ बासमती चावल और विभिन्न जैविक सहित अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाएंगे। इस ट्रेड शो में आने वाले विदेशी ग्राहकों से निर्यात ऑर्डर मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed