{"_id":"652d90e3ae6c33f11301dd74","slug":"district-education-and-training-institute-will-be-equipped-with-modern-facilities-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-11460-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण होगा जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान
Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पटनी की शिक्षण एवं प्रशिक्षण व्यवस्था पूरी तरह आधुनिक होने जा रही है। संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत कई नई सुविधाएं बढ़ेगी, जिन पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले पैसा जारी होने की संभावना है।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में अभी तक पारंपरिक तरीके से शिक्षण एवं प्रशिक्षण चलता आया है, लेकिन अब सरकार ने प्रदेश के 13 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इनमें सहारनपुर भी शामिल है। ऐसे में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में भी बड़े बदलाव की उम्मीद जगी है। यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत प्रशासनिक भवन के लिए बिल्डिंग बनेगी, डिजिटल पुस्तकालय बनेगी, जिसमें ई-पुस्तकें पढ़ने की भी सुविधा होगी। छात्रावास की मरम्मत होगी और उसमें बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी। इंफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सेंटर बनेगा।
शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। पार्किंग के अलग से सुविधा दी जाएगी। एक्शन रिसर्च के कार्य चलेंगे। प्रशिक्षण लैब में जिन चीजों की कमी है उनको दूर किया जाएगा। कंप्यूटर लैब बनेगी। साथ में डबिंग प्रॉसेस की सुविधा होगी, जिसमें तमाम तरह के प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी करने के साथ ही उसको सुरक्षित रखा जाएगा और समय समय पर उससे प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा सकेगा। अभी केवल घोषणा हुई है, लेकिन 2024 के लोक सभा चुनाव से पहले इस पर काम शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहा कार्य
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थाओं को आधुनिक रूप से विकसित करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का हिस्सा है। जिसमें शिक्षण, प्रशिक्षण और डायट को बेहतर बनाने की बात कही गई है। पूरे प्रदेश में 70 जनपदों में डायट हैं। इन सभी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। पहले चरण में 13 डायट को लिया गया है।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्था पटनी को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह ऐसा कार्य होने जा रहा है, जो डायट से चलने वाले शिक्षण और प्रशिक्षण को पूरी तरह बदलकर रख देगा। इससे प्रशिक्षकों के बौद्धिक स्तर में भी सुधार होगा।
- एसएम सिद्दीकी, प्राचार्य, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटनी