फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Distribute baby kits to mothers of newborn girls

नवजात बालिकाओं की माताओं को बांटे बेबी किट

Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Distribute baby kits to mothers of newborn girls
खण्ड संसाधन केन्द्र नागल में कन्या जन्मोत्सव पर केक काट कर मनाते जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांग? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को खंड संसाधन केंद्र नागल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट वितरित किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत के अध्यक्ष मांगेराम चौधरी और उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पिछले छह माह में जन्म लेने वाली 23 नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट (बेबी शॉप, बेबी ऑयल, बेबी पाउडर, डायपर, मच्छरदानी, तौलिया एवं बैग) वितरित किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की स्थापित किया गया। इसमें जनवरी से अब तक जन्म लेने वाले बालक एवं बालिकाओं का विवरण लिखा गया है। महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक ने महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सखी-वनस्टॉप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के बारे में भी बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति उनकी माताओं को जागरूक रहने और नियमित अंतराल पर टीकाकरण कराने का आह्वान किया। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना एवं जननी सुरक्षा योजना के लिए आवेदन भी कराए। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी नागल डॉक्टर अनीता सोनकर, डॉक्टर नितिन, विश्वजीत राठी, नेहा शर्मा, रूपा हरित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed