{"_id":"628fbed3605b36765801f58a","slug":"dispute-between-bjp-leader-and-doctor-settled-saharanpur-news-mrt590289572","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता और चिकित्सक के बीच विवाद निपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता और चिकित्सक के बीच विवाद निपटा
विज्ञापन
अंबेहटा सीएचसी पर लगाया गया ताला
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। भाजपा नेता व सीएचसी में तैनात चिकित्सक के बीच हुए विवाद में एसडीएम, सीओ व अन्य जिम्मेदार लोगों ने मध्यस्थता कर समझौता करा दिया है। समझौते के बाद चिकित्सक व सफाई कर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट गए।
बृहस्पतिवार को एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने धरनास्थल पर पहुंचकर चिकित्सकों से बात की और इसके बाद भाजपा नेताओं से संपर्क कर मामले का निपटारा कराने में अहम भूमिका निभाई। ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी, चेयरमैन शाहनवाज खान, नगर पालिका ईओ भूपराम वर्मा, भाजपा नेता पवन सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, भाजपा नेता राजेश त्यागी आदि ने एसडीएम कार्यालय में सीएचसी प्रभारी डॉ. अमन गोपाल और अन्य स्टाफ के समक्ष भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता की बात करा मनमुटाव दूर कराया। इस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताते हुए मौके पर मौजूद सीएचसी प्रभारी व सफाई कर्मी नेताओं से भी अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की और काम पर लौट गए। गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भाजपा नेता और सीएचसी में तैनात एक चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई न होने पर चिकित्सक हड़ताल कर धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद सफाई कर्मियों ने भी सफाई व्यवस्था ठप कर बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
सीएचसी पर ताला डाल की हड़ताल
अंबेहटा। नकुड सीएचसी के चिकित्सक व भाजपा नेता के बीच हुए विवाद के बाद चिकित्सकों द्वारा की गई हड़ताल को अंबेहटा सीएचसी के स्टाफ ने भी अपना समर्थन देते हुए बृहस्पतिवार को सीएचसी पर ताला जड़कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप रखीं। इसके चलते रोगी दिन भर उपचार के लिए भटकते रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमबीर सिंह ने बताया कि उनके यहां के चिकित्सक और स्टाफ पूरे दिन हड़ताल पर रहे हैं।

दोनों पक्षों से वार्ता करते एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट व सीओ अरविंद सिंह पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन