फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Anti-Corruption Probe Targets 20 Officials Across Four Departments Over Disproportionate Assets

UP: रिश्वतखोरों पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 20 अधिकारी-कर्मचारी रडार पर, आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज

Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
सार

सहारनपुर में एंटी करप्शन की जांच के दायरे में चार विभागों के 20 अधिकारी-कर्मचारी हैं। चार मामलों में आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 16 मामलों की जांच जारी है। पिछले चार वर्षों में 39 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
UP: Anti-Corruption Probe Targets 20 Officials Across Four Departments Over Disproportionate Assets
रिश्वत मामले में केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में चार विभागों के 20 अधिकारियों-कर्मचारियों की गर्दन फंस गई है। इनमें से चार कर्मचारियों के खिलाफ जांच में आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि हुई है। 16 कर्मचारियों की जांच चल रही है, जिनके एंटी करप्शन आय के स्रोत खंगाल रही है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जरूर तेज हुई है, लेकिन हकीकत अब भी गंभीर चिंता पैदा करती है। एंटी करप्शन के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 39 अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद निचले स्तर पर घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 14 मामलों में गिरफ्तारी हुई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक छह महीने के अंदर ही छह ट्रैप हो चुके हैं। यह संकेत देता है कि सिस्टम के अंदर भ्रष्टाचार अब भी गहराई तक जड़ें जमाए हुए है। जांच में यह भी सामने आया है कि रिश्वत की रकम भले ही पांच से 20 हजार रुपये के बीच हो, लेकिन इसके पीछे की मानसिकता एक जैसी है। छोटे से छोटे के काम भी रिश्वत तय।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मां ने अफसर बेटी पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, जिला पूर्ति अधिकारी समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

इन विभागों के अधिकारी जांच के दायरे में
एंटी करप्शन की जांच में सामने आया कि राजस्व विभाग, विद्युत निगम, विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग से अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। इनमें से राजस्व विभाग चार अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं, जिन पर 100 से 200 फीसदी आय से अधिक संपत्ति मिली है। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इनके साथ ही राजस्व, विद्युत निगम, विकास प्राधिकरण और पुलिस विभाग के 16 अधिकारियों-कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। आय के स्रोतों को पता लगाया जा रहा है।

कब-कब कितने अधिकारी-कर्मचारी पकड़े
एंटी करप्शन के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में आठ, 2024 में 11, वर्ष 2025 में 14 और इस साल अब तक छह अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। सबसे ज्यादा गिरफ्तारी राजस्व विभाग से की गई है।

हाल ही में इनकी हुई गिरफ्तारी
एंटी करप्शन की टीम ने पांच मई को सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वह नवनिर्मित मकान की सील खोलने की एवज में रिश्वत मांगी थी। चार जून को एंटी करप्शन की टीम ने तीतरों थाने के उप निरीक्षक देशपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। उन्होंने शिकायत निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत लेने के चार मामलों में आय से अधिक संपत्ति जांच के दौरान मिली है, जबकि 16 मामलों की अभी चल रही है। जांच में आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई होगी। - कुशलवीर सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शन थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed