फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diseases increased in summer, emergency ward full, 1332 patients admitted

Saharanpur News: गर्मी में बीमारियां बढ़ीं, इमरजेंसी वार्ड फुल, भर्ती हुए 1332 मरीज

Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Diseases increased in summer, emergency ward full, 1332 patients admitted
जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर गैलरी में अतिरिक्त बेड पर भर्ती मरीज। 
सहारनपुर। गर्मी में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। एसबीडी जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल होने से गैलरी में बेड लगाकर मरीज भर्ती किए जा रहे। सात दिन में 1332 मरीज भर्ती किए गए, जबकि 7612 मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। 797 को इमरजेंसी में देखा गया। सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द के मरीज हैं।
विज्ञापन

इन दिनों 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चल रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई है, जबकि सामान्य दिनों में ओपीडी एक हजार से नीचे ही रहती है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, वायरल बुखार, पेट दर्द, त्वचा, आंखों में जलन, सिरदर्द आदि मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से अस्पताल के वार्ड फुल होने लगे हैं। इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को भर्ती करने के लिए गैलरी में बेड डाल दिए हैं। वहीं पर मरीजों को ग्लूकोज लगाई जा रही है। 150 से अधिक मरीज प्रतिदिन वार्डों में भर्ती किए जा रहे हैं। अस्पताल 320 बेड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed